दर्द की कल्पना उसकी
तकलीफ को दोगना कर देती है | क्यों न हम खुशियों की कल्पना कर उसे दोगुना करें –
रॉबिन हौब
एक क्लिनिक का दृश्य डॉक्टर ने कहा इसे इंजेक्शन लगेगा और वो बच्चा जोर – जोर से रोने लगा
| उसकी बारी आने में अभी समय था | बच्चे का रोना बदस्तूर जारी था | उसके माता –
पिता उसे बहुत समझाने की कोशिश कर रहे थे की बस एक मिनट को सुई चुभेगी और तुम्हे
पता भी नहीं चलेगा | फिर तुम्हारी बीमारी ठीक हो जायेगी | पर बच्चा सुई और उसकी
कल्पना करने में उलझा रहा | वो लगातार सुई से चुभने वाले दर्द की कल्पना कर दर्द
महसूस कर रोता रहा | जब उसकी बारी आई तो नर्स को हाथ में इंजेक्शन लिए देख उसने
पूरी तरह प्रतिरोध करना शुरू किया | नर्स समझदार थी | मुस्कुरा कर बोली ,” ठीक है
मैं इंजेक्शन नहीं लगाउंगी | पर क्या तुमने हमारे हॉस्पिटल की नीले पंखों वाली सबसे बेहतर चिड़िया देखी है | वो देखो ! जैसे ही बच्चा चिड़िया देखने लगा | नर्स ने इंजेक्शन लगा दिया |
बच्चा हतप्रभ था | सुई तो एक सेकंड चुभ कर निकल गयी थी | वही सुई जिसके चुभने के
भय से वो घंटा भर पहले से रो रहा था |
