शुक्रवार, 6 जनवरी 2017

” नाम में क्या रखा है “- करीना -सैफ का न्यू बोर्न हुआ सुपर फेमस






” नाम में क्या रखा है “जुमला चाहे जितना पुराना हो जाए | इसके साथ शेक्सपीयर का नाम जरूर याद आता है , और साथ में याद आता है उनका प्रसिद्द नाटक रोमियो – जूलियट|यानी की “नाम में क्या रखा है ‘ कहने के साथ – साथ यह तो स्पष्ट हो जाता है की कुछ लोग या चीजे इतनी प्रसिद्द हो जाती हैं की उनके नाम और काम दोनों में बहुत कुछ रखा होता है | अब करीना कपूर को ही ले लीजिये | करीना ने प्रेगनेंसी में काम किया , यह चर्चा का विषय इस लिए बना क्योंकि करीना का नाम खास है | वो प्रसिद्द हैं इसलिए उनकी प्रेगनेंसी भी प्रसिद्द हुई और उसमें काम करना भी …. भले ही वो मैगज़ीन के कवर पेज लिए फोटो शूट हो | वरना आम महिलाओं से पूँछ लीजिये वो लेबर पेन शुरू होने से एक घंटा पहले कोई घर में पोंछा लगा रही होती है , कोई सब्जी छओंक रही होती है , कोई सास – ससुर की सेवा कर रही होती है | उनकी छोड़ भी दे तो जो सामान्य “कामकाजी महिलाएं” होती हैं वो भी भी आखिर तक ऑफिस ये सोंच कर जाती रहती हैं की बच्चे के होने के बाद ज्यादा छुट्टी ले लेंगे ( लोअर इनकम ग्रुप की महिलाओं कितो बात ही नहीं कर रही, गरीबों को वैसे भी गाड़ना में कहाँ लिया जाता है ) पर मीडिया तो दूर घर वाले तक ये नहीं
कहते की प्रेगनेंसी में काम किया है | सासे ताना जरूर देती रहती हैं ,” अरे औरतों के तो बच्चे होते ही हैं , इसमें काम कर रही हो तो बड़ी बात क्या है ? पर करीना की प्रेगनेंसी उनके काम को नाम , इज्ज़त मिली क्योंकि उनका पहले से ही नाम था |
सौ बातों की बात ये है की जो नाम वाले होते हैं वो ये बात अच्छी तरह जानते हैं की नाम का बहुत महत्व होता है | जो प्रसिद्द हो जाए उसकी हर बात खास हो जाती है |जाहिर है जिस बच्चे के मम्मी – पापा सैफ करीना होंगे वो तो पैदा होने से पहले ही नाम वाला यानी की प्रसिद्द हो गया |पर ये तो हर प्रसिद्द कपल के साथ होता है | ये बात सैफ – करीना भी जानते थे |अब इसमें खास क्या है | याद रखिये ये कम्पटीशन हमारे आपके बच्चों से नहीं दूसरे स्टार्स के बच्चों से है | यानी की ” स्टार वार्स ” | अब इतने नाम वाले सैफ – करीना ये तो बिलकुल नहीं चाहते होंगे की उनके इतने इंतज़ार के बाद पैदा हुए बच्चे को उतनी ही प्रसिद्धि मिले जितनी गौरी व् शाहरुख़ के अबराम , सुहाना और आर्यन को मिल रही है या आमिर और किरण के बेटे आज़ाद को मिल रही है | तो समझ गए न जनाब सैफ करीना ने बच्चे का नाम ही नहीं रखा , ये मीडिया मेनेजमेंट है |बाद नाम हुए तो क्या नाम न होगा | अब इतिहास तो उन्होंने भी पढ़ा होगा ( शयद पढ़ा हो ) | और उन्हें पता होगा की तैमूर को न सिर्फ विदेशी आक्रान्ता के रूप में बल्कि हिन्दुओं का कत्लेआम करवाने वाले के रूप में भी जाना जाता है |
अटूट बंधन
नाम में कुछ रखा हो या न रखा हो पर नाम सुनते ही वो व्यक्ति जरूर याद आ जाता है जिसका केरेक्टर लार्जर देन लाइफ हो | हो न हो नाम के दीवाने सैफ – करीना ने यह जरूर सोंचा होगा की तैमूर नाम रखने से बहुत से लोगों को तैमूर लंग की याद आ जाएगी और उनके चाहने वालों का दिल थोडा छोटा हो जाएगा |पर वो अपने छोटे दिल की बात दिल में न रख कर भड़ास घर बाहर और खास कर सोशल मीडिया में जरूर निकालेंगे | बस उनका दुःख सामने आने की देर है की तमाम तथाकथित धर्म निरपेक्ष लोग कूद पड़ेंगे | बात उठी है तो दूर तलक जायेगी की तर्ज पर लव जिहाद , हिन्दुओं की नफ़रत और मोदी तक जरूर पहुंचेगी | लोगों को भक्त की उपाधि भी मिल जायेगी | वो भी इसलिए की मोदी का नाम इतना बढ़ गया है की कोई अपने बच्चे का नाम रखे इस पर विवाद होते – होते मोदी तक पहुँच जाएगा | यानी नाम में कुछ तो रखा ही है | तो इस नाम करण का ये फायदा होगा की करीना सैफ का न्यू बोर्न हो जाएगा सुपर फेमस और चाहने , न चाहने वाले हर हर किसी की जुबान पर एक ही नाम होगा तैमूर ………… और स्टार्स संस and daughters में तैमूर जन्म के पहले दिन ही बाज़ी मार लेंगे | वाह क्या प्लानिग है( अगर वाकई में है तो ) क्योंकि मीडिया मेनेजमेंट के तहत फिल्म रिलीज होने से पहले हीरो – हेरोइन का प्रेम प्रसंग व् फिल्म रिलीज के बाद ब्रेकअप दिखा देना आम बात है जो सदियों से चला आ रहा है | ये पी आर वाले जो न कराये सो थोडा |
हालांकि बच्चे का नाम रखना माता – पिता का अधिकार है | और अगर आप की भावनाएं आहत हो रही हैं तो आप आप अपने प्रिय अभिनेता अभिनेत्री को इतिहास की कम जानकारी रखने का बेनिफिट ऑफ़ डाउट दे ही सकते हैं | खैर रावण नाम रख देने से जरूरी नहीं की बच्चा त्रेता युग के रावण की तरह ही निकले या राम हमेशा इश्वर राम की तरह हो | यह भी हो सकता है है ये तैमूर उस तैमूर की अपेक्षा इतना प्रसिद्द हो की तैमूर नाम के साथ काली यादे नहीं अच्छाइयों और नेकियों की चमक जुड़े | इसी दुआ के साथ सैफ – करीना को उनके पहले बच्चे के जन्म की ढेरों शुभकामनाएं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें